महाराजगंज: मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले में अखाड़ा जुलूस संपन्न, 32 अखाड़ों ने दिखाया शौर्य
उत्तर बिहार का प्रसिद्ध मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला इस वर्ष भी पूरे उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार की रात और शनिवार को दोपहर तक आयोजित अखाड़ा जुलूस ने पूरे शहर को धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। हर धर्म-संप्रदाय के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मेला क्षेत्र नगाड़ों, जयघोष और नारों से गूंज उठा। अखाड़ा में करतब दिखाता युवक पारंपरिक रौनक और अखाड़ों का प्रदर्शन शनिवार दोपहर जैसे ही सड़कों पर अखाड़ों का प्रदर्शन शुरू हुआ, लोगों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। युवाओं ने लाठी-डंडों और पारंपरिक शस्त्रों से अद्भुत करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। जुलूस में सबसे आगे बजरंगबली की प्रतिमा रही, जबकि नागा जी मठ के महावीर जी का सिंहासन जब राजेंद्र चौक स्थित मेला नियंत्रण कक्ष के सामने पहुंचा, तो मौजूद अधिकारियों ने खड़े होकर अभिनंदन किया। मौके पर उपस्थित सांसद ने मेले को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए औपचारिक समापन की घोषणा की। हनुमान जी की झांकी भागीदारी और मार्ग इस बार मेले में कुल 32 अखाड़ों ने शिरकत की। महाराजगंज शहरी और ग्रामी...